फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रों में उकेरी हिमाचली संस्कृति और जनजातीय विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज में करवाई ‘माई ट्राइब, माई हेरिटेज’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
विज्ञापन

मंडी। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के चित्रकला विभाग की ओर से बुधवार को ‘माई ट्राइब, माई हेरिटेज’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति और जनजातीय विरासत के विविध रंग उकेरे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंडी की प्रसिद्ध लघु चित्रकला, जनजातीय परंपराओं, लोक कथाओं, पारंपरिक वेशभूषा, पर्व-त्योहारों और जीवनशैली को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से युवा कलाकारों ने जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक पहचान और गौरव को दर्शाया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार ने जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। चित्रकला विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. मुजीब हुसैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम वीरवार को घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें