नेरचौक (मंडी)। समाज सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर हिम समाज सेवा समिति नेरचौक को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) और निफा सम्मान से नवाजा गया है। शिमला में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने समिति के पदाधिकारी कुलदीप सिंह को ये दोनों प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए। समिति के सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि संस्था ने समाज हित में लगातार रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा समिति ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए सुबह की चाय, नाश्ता और शाम के भोजन की निशुल्क लंगर सेवा चलाई जा रही है। संवाद