फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में होंगे हर्निया, पथरी के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंच रहे चौहारघाटी और मध्य वर्गीय परिवारों के मरीजों के लिए तीन दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर इसी माह लगेगा। इसमें हर्निया, पथरी, गॉल ब्लेडर और बच्चेदानी के ऑपरेशन शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रियल सूद की मौजूदगी में होंगे। 27, 28 और 29 मार्च को अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में यह ऑपरेशन होंगे। मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं और तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी अस्पताल के परमार्थ के कार्यों में शामिल दानी सज्जनों के सहयोग से की जाएगी। मंगलवार को अस्पताल की शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.. प्रियल सूद ने बताया कि पात्र मरीजों के पंजीकरण भी 18 मार्च से पहले किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें