मंडी। हेमकांत मेमोरियल ट्रस्ट मंडी की ओर से साहित्यकार एवं लोकसंस्कृति मर्मज्ञ स्व. हेमकांत कात्यायन की तीसरी पुण्य तिथि पर मंगलवार को साहित्यिक गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की संयुक्त निदेशक मंजुला विशेष रूप से मौजूद रहीं। जबकि, वरिष्ठ साहित्यकार उपन्यासकार गंगाराम राजी और वरिष्ठ साहित्यकार रेखा वशिष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर स्व. हेमकांत कात्यायन एवं दिवंगत साहित्यकार केके नूतन को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा। डा. गंगाराम राजी ने कहा कि हेमकांत कात्यायन को फिल्म निर्माण, टेलीविजन आदि में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का शौक था। ट्रस्ट की अध्यक्ष निर्मला कात्यायन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद