फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मंडी अस्पताल परिसर में लगाया झाड़ू

Sun, 05 Feb 2017 10:18 PM IST
मंडी
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के स्वच्छता पखवाडे़ का स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत प्रशिक्षु नर्सों की स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई और अस्पताल परिसर में अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई में भी भाग लिया और झाडू लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 फरवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह स्वच्छ भारत अभियान का ही एक भाग है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वच्छता को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वच्छता के बारे में जागरूकता लाना और उनमें कार्य संस्कृति विकसित कर उन्हें सार्वजनिक व व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्य स्थलों व आसपास की सफाई की गई है। आम जनमानस में स्वच्छता के प्रति एक संस्कृति विकसित होने से जल जनित रोगों और वायु प्रदूषण के कारण होने वाले रोगों में कमी लाई जा सकेगी। अभियान के अंतर्गत समुदाय के लोगों को हाथ धोने की उचित और वैज्ञानिक विधि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से सजग है। स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य के दौरान चिकित्सकों को समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विधेयक प्रस्तावित है। उन्होंने चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त कर स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान करने का आग्रह किया। चिकित्सक का कार्य रोगियों की सेवा करना है और इस पावन व्यवसाय से लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे में चिकित्सक रोगियों को अति महत्वपूर्ण मानते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान करें। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय मंडी स्थित नेरचैक के प्रधानाचार्य डॉ. डीएस धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देसराज शर्मा, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. टीसी महंत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें