निजी बस चालक की ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा, बस और ट्रक क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के बल्ह क्षेत्र के रत्ती में वीरवार सुबह करीब 11 बजे तीन वाहनों की जोरदार टक्कर के चलते निजी बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। यह टक्कर दो निजी बसों और एक टिपर में हुई। हादसे में ट्रक और निजी बस को काफी नुकसान हुआ है और यह क्षतिग्रस्त हुए है। उधर, इस हादसे में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उन्होंने अपना उपचार निजी अस्पतालों में करवा लिया। इस दौरान घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल रत्ती और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया, जहां पर उनको उपचार दिया गया। हादसा निजी बस चालक की लापरवाही से हुआ इस पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर की तरफ से आर रही दो निजी बसों में आगे निकलने के लिए होड़ चली हुई थी, जब यह बसें रत्ती के पास पहुंची तो अचानक एक निजी बस चालक ने ओवरटेक किया जिस पर आगे से सुंदरनगर की तरफ आ रहे टिपर के साथ दोनों बसों की भी टक्कर हो गई। इसके चलते ओवरटेक करने वाली बस के यात्री घायल हो गए। इस पर पुलिस और एंबुलेस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। एएसपी अमित यादव ने बताया कि रत्ती में हुए हादसे में निजी बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।