मंडी। नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट में शनिवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण से जुड़े 11 मामलों की सुनवाई हुई। आयुक्त डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले बिना अनुमति के किए गए अवैध निर्माण से संबंधित रहे। मामलों की समीक्षा के बाद आयुक्त ने आगामी कार्रवाई के लिए कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं को मौका निरीक्षण कर विस्तृत फील्ड रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए। इन मामलों में फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद