फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में कर्फ्यू में दी गई छूट अब समाप्त : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कोरोना संक्रमित मामला सामने आने के बाद सरकाघाट उपमंडल के तहत नगर पंचायत सरकाघाट के वार्ड नंबर 4 (कलस) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके चलते यहां पर कर्फ्यू में दी गई ढील को समाप्त कर दिया गया है। नगर पंचायत के गांव जमसाई के वार्ड नंबर 4 (कलस) में कोविड -19 से संक्रमित एक मामले की पुष्टि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने की थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन त्वरित कदम उठाना आवश्यक थे, नंबर चार (कलस) को कंटेनमेंट और नगर पंचायत के शेष बचे सभी वार्डों को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेशानुसार इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों या वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई छूट अब समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, करिआना, फल -सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन द्वारा घरद्वार की जाएगी। एसडीएम जफर इकबाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल या वाहन से यात्रा करेगा। न ही इधर-उधर घूमेगा और न ही सार्वजनिक स्थलों पर खड़ा होगा। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे, आदेशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें