फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कबीर जयंती के मौके पर सोमवार को मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट प्रकाश चंद के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में केंद्र प्रबंधक तानिया, स्टाफ नर्स दिव्या और स्वयंसेवक शहनाज ने सहयोग किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, योग-व्यायाम और नियमित जांच की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें