फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तिलक लगा कुर्सी पर बिठाया, फिर पानी पिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली, गुब्बारों से सजाया समखेतर आदर्श मतदान केंद्र
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से लगी मतदाताओं की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम चुनाव में रविवार सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समखेतर स्थित कन्या पाठशाला आदर्श मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे मुरारी लाल, उनके बेटे अनूप और बहू विदिशा चंदेल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, फिर पानी पिलाया गया। केंद्र में बैठने, पानी और बच्चों की देखभाल की भी विशेष व्यवस्था रही। सुबह सात बजे से पहले ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। रंगोली और गुब्बारों से समखेतर केंद्र को सजाया गया था। समखेतर वार्ड नंबर-28 में राज कुमार, नितिन शर्मा और लज्जा शर्मा ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील की। आदर्श मतदान केंद्र में नशा विरोधी संदेश और सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। चुनाव ड्यूटी में तैनात प्रवक्ता मित्र देव और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें