फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ग्रामण, वॉलीबाल में धार विजेता

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्म? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
कबड्डी में ग्रामण, वॉलीबाल में धार विजेता
विज्ञापन

कुफरी में अंडर-14 गर्ल्स की खो-खो स्पर्धा में चुक्कू स्कूल ने जीता खिताब
समूहगान और एकांकी में पधर स्कूल ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में आयोजित द्रंग खंड द्वितीय की अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट में पधर स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। वॉलीबाल स्पर्धा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धार विजेता और हाई स्कूल सियुन उपविजेता रहा। कबड्डी में मिडल स्कूल ग्रामण विजेता और पधर उपविजेता रहा। खो-खो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुक्कू विजेता और पधर उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्रंग विजेता और शिक्षाविद पब्लिक स्कूल पुंदल दूसरे स्थान पर रहा। योग में कथोग प्रथम और सरौंझ दूसरे स्थान पर रहा। चेस प्रतियोगिता में हाई स्कूल सियुन ने बाजी मारी। साहल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में पधर विजेता और द्रंग उपविजेता रहा। कंठ संगीत में पधर विजेता और शिक्षाविद पब्लिक स्कूल उपविजेता जबकि एकांकी में पधर विजेता और धार उपविजेता रहा। भाषण में शीलग विजेता और साहल उपविजेता, लोक नृत्य में द्रंग विजेता और पधर उपविजेता रहा। अनुशासन का पुरस्कार मेजबान स्कूल कुफरी के नाम रहा। प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव ने मुख्य अतिथि समाजसेवी राजा सिंह मल्होत्रा को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत प्रधान संजय कुमार, ओमप्रकाश, कश्मीर सिंह सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें