सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू की महादेव पंचायत के धनोटू गांव में घर के बाहर खड़ी कार से ईसीएम पार्ट सहित कुछ अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी में राजेंद्र कुमार पुत्र मस्त राम ने कहा है कि वह रोजाना कार को घर के बाहर खड़ा करते हैं। मंगलवार रात को कोई अज्ञात चोर उनकी कार का ईसीएम पार्ट्स, उसमें रखा बिजली का सामान चुरा ले गए। सुबह जब वे जागे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इसे चोर रात को बाहर से बंद कर गए थे। एएसपी सागर चंद ने बताया चोरी के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद