राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह चौहारघाटी में जूड़ों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर छात्रा खिलाड़ियों क
पधर (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलों में राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह चौहारघाटी की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूडो में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की छह छात्राओं ने स्वर्ण पदक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। स्कूल की सभी छह छात्राएं 1 नवंबर से बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
स्कूल के मुख्याध्यापक अजय कुमार ने बताया कि स्कूल की खिलाड़ियों में कुमारी ईशा ने 23 किलोग्राम भार वर्ग में, अर्पणा ने 27 किलो, अलीशा ने 32 किलो, यशवी ने 40 किलो और प्रीतिका ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं। सभी खिलाड़ी छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और पीईटी जोगिंद्र ठाकुर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।