फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झूंगी स्कूल की बेटियों ने अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झूंगी की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोहकड़ी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की खो-खो ट्रॉफी पर फिर अपना कब्जा जमाया। तनिष्का की कुशल कप्तानी में टीम ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के विद्यालय परिसर पहुंचने पर छात्रों एवं अध्यापकों ने खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों और तालियों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम ने ट्रॉफी प्रधानाचार्य हुकुम चंद को सौंपी। विद्यालय की टीमों का अंडर-19 छात्रा वर्ग तथा अंडर-14 छात्र वर्ग की स्पर्धाओं में भी पूरी प्रतियोगिता के दौरान दबदबा बना रहा। प्रधानाचार्य ने इस सफलता पर विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता लाल चंद, डमेश्वर एवं समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें