युवा स्पोर्टस क्लब बल्हड़ा के द्वारा आयोजित दंगल में विजेता पहलवानों के साथ आयोजक
दिल्ली के रविंद्र कुमार को दी पटकनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। धनालग पंचायत में युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हड़ा में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे राज्यों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया।
युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हड़ा का खिताब जीतने के लिए संदीप कुमार और रवींद्र कुमार के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोचक मुकाबले में घुमारवीं के संदीप कुमार ने दिल्ली के रविंद्र कुमार को पटकनी देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता पहलवान को 5,100 और गुर्ज और उपविजेता को 4,100 रुपये और गागर दी गई। विजेता उपविजेता पहलवानों को युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हड़ा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि कैप्टन मिलखी राम ने क्लब को 3100 रुपये और मुख्यातिथि सूबेदार संजीव कुमार उर्फ संजू इन्होंने भी 3100 रुपये दिए। इस मौके पर धनालग पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार, कुश्ती कमेटी के प्रधान कश्मीर सिंह, कमेटी के सचिव विनय ठाकुर, अजय कुमार, लकी, शशि, नीकु, कमू, रिशु, अशोक, राहुल, राजेश, नीकु, संजू, विक्की, संदीप, काकू, विनोद, रवि, नीलू लोग मौजूद रहे।