फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मई तक मतदाता सूची में दर्ज करवाएं नाम : डीसी

Mon, 22 Apr 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। यह आग्रह डीसी मंडी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जनता से किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 को मध्यनजर रखते हुए जिला मंडी के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के ऐसे पात्र मतदाता जिनकी आयु एक अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष हो चुकी है, और नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में नहीं है, के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में पात्र अपना नाम मतदाता सूची में तिथि चार मई तक दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि नाम दर्ज करने के लिए निर्वाचन विभाग की वेबसाइट https://ceohimachal.nic.in/ पर उपलब्ध प्रपत्र-6 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय केवल अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, आयु और आवास स्थान के प्रमाण-पत्र की प्रति अपलोड करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें