टिहरा (मंडी)। राइसो तेकी कराटे एसोसिएशन की ओर से श्री सत्य साई स्कूल एजुकेशन प्रतिष्ठान धर्मशाला में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन के डायरेक्टर सिंहान योगराज शर्मा ने की। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 150 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले के सरकाघाट की ग्राम पंचायत चौक के गौरव, कशिश, आयुष और चंदन ने ब्लैक बेल्ट, रामदास, सुरेश ने सेकंड डिग्री ब्लैक बेल्ट और मोहित ने थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल की। मंगलवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. एस गुलेरिया ने अध्यक्षता की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मेडल और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कराटे एसोसिएशन के सिंहान योगराज शर्मा, सेनसाई संतोष, सेनसाई विपिन, सेनसाई संजय और सेनसाई राकेश गुलेरिया ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद