फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कचरा निष्पादन मशीन एक महीने में खराब

Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला की नगर परिषद जोगिंद्रनगर की चल्हारग डपिंग साईट में खराब पड़ी ऑर्गेनिक कनवर्टर मशीन। सं
विज्ञापन
डंपिंग साइट में नहीं हो रहा कचरे का निष्पादन
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने 72 लाख रुपये थे खर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में एक महीने बाद करीब 72 लाख की ऑर्गेनिक कन्वर्टर मशीन खराब हो गई है। इससे चल्हारग स्थित डंपिंग साइट में वैज्ञानिक ढंग से कचरे का निष्पादन कार्य ठप है।
मशीन में तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के लिए गुजरात के इंजीनियरों की सहायता मांगी गई है। वहीं प्रदेश के भी तकनीकी कर्मचारियों से मशीन की मरम्मत का आह्वान किया गया है। चल्हारग स्थित डंपिंग साइट में एक हजार किलोग्राम गीले कचरे से खाद बनाने की मशीन में क्षमता है। बीते कुछ दिनों से इसमें महम पांच सौ किलोग्राम कचरे का निष्पादन ही हो रहा था। मशीन के खराब हो जाने से अब गीले कचरे का निष्पादन रुक गया है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद अजय धरवाल ने मशीन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि 72 लाख मशीन पर खर्च किए हैं और महज एक माह में ही मशीन में तकनीकी खामी आ गई। यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है। उन्होंने इस मामले पर उपायुक्त से भी पत्राचार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते जिस मशीन में कचरे का निष्पादन नहीं हो पा रहा है उसे जल्द ठीक करने के लिए कर्मचारियों की सहायता मांगी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि मशीन को जल्द ठीक कर कचरे का निष्पादन शुरू किया जाएगा।

मंडी जिला की नगर परिषद जोगिंद्रनगर की चल्हारग डपिंग साईट में खराब पड़ी ऑर्गेनिक कनवर्टर मशीन। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें