फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चुरड़ में भूस्खलन क्षेत्र का पूर्व सीपीएस ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ-घांघनू मार्ग पर चुरड़ गांव के समीप हुए भूस्खलन के बाद पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया। उन्होंने विभाग को सड़क पर जमा मलबा युद्धस्तर पर हटाकर यातायात जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने तथा उनके रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें