सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने शनिवार को सुंदरनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुराहल में चल रहे एचपी शिवा क्लस्टर प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व सीपीएस ने प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा तथा बागवानी को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी प्रोजेक्ट से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव पूर्व सीपीएस के समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। संवाद