फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भराडू गोसदन पर मंडराया बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
भराडू गोसदन के समीप उफनते नाले में पानी के बहाव को बदलने के लिए तैनात की गई जेसीबी मशीन। जागरूक
विज्ञापन
नाले के कटाव से नए भवन की नींव तक पहुंचा संकट
विज्ञापन


गोवंश की सुरक्षा को लेकर संचालकों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लगातार बारिश से जोगिंद्रनगर के भराडू गोसदन के पास बहने वाले नाले में तेज भूमि कटाव हो रहा है। इससे हाल ही में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने भवन और उसमें आश्रय लिए गोवंश की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से कटाव और तेज हो गया। संचालकों ने जेसीबी से पानी का बहाव मोड़ने का प्रयास किया लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गोसदन के कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नाले के किनारे सुरक्षा डंगा बनाया जाना जरूरी है। वहीं, अध्यक्ष विजय जम्वाल ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा डंगे के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि गोसदन और गोवंश को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें