फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बेचने पर पांच के काटे चालान

Thu, 17 Jul 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरकाघाट बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर ईओ मनीष कुमार दुकान में चलान करते हुए। स्रोत विभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भांबला (मंडी) । सरकाघाट शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री बेचने पर बुधवार को नगर परिषद की टीम ने पांच दुकानदारों के चालान किए। नगर परिषद सरकाघाट के ईओ मनीष कुमार की अगुआई में हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने सभी दुकानदारों को 15 दिन में प्लास्टिक की सामग्री कोे खत्म करने की चेतावनी दी। बाद में जुर्माना और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पांच होल सेल दुकानदारों विजय कुमार गुप्ता, सोमनाथ कौशल, कुलदीप कुमार गुप्ता, रतन चंद और राजेंद्र कुमार के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री मिली। मौके पर उनके चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कश्मीर सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी दयानंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें