फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खणी में जली गौशाला, राख 2.50 लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत खणी में अाग की भेंट चढ़ी दो मंजिला गोशाला। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी के तहत आने वाले खणी गांव में एक ढाई मंजिला गोशाला आग से राख हो गई है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयत्न किया और दमकल विभाग को भी सूचना दी। लेकिन, चंद मिनटों में ही गोशाला जल कर राख हो गई। यह गोशाला तीन संयुक्त परिवारों की थी। तहसीलदार बालीचौकी हीरा चंद नलवा ने बताया कि घटना में 2.50 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। मौके पर पटवारी को भेजे जाने की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि गोशाला में तीन व्यक्तियों चूड़ामणि पुत्र फागनू, देवराज पुत्र नरपत और देवी राम पुत्र नरपत की सामूहिक हिस्सेदारी थी। तीनों प्रभावितों को प्रशासन की ओर से 3-3 हजार की फौरी राहत और एक तिरपाल दी गई है। आग को बुझाने के लिए बंजार से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन तब तक गोशाला का काफी हिस्सा राख बन चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें