फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थाची में तीन परिवारों के संयुक्त मकान में भड़की आग, 10 लाख का नुकसान

Sun, 17 Mar 2024 02:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
गोहर के तहत खारसी पंचायत के गांव थाची में एक मकान में लगी में लगी आग
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की खारसी पंचायत के गांव थाची के एक तीन परिवारों का संयुक्त मकान शनिवार सुबह जलकर राख हो गया। घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के बाद आग रसोईघर में रखे गैस सिलिंडर ने पकड़ ली, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन भाइयों का स्लेटनुमा दो मंजिला मकान था। घटना के समय घर में कोई नहीं था अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। घर के बाहर आंगन में घर की महिला कपड़े धोने में व्यस्त थी। इसी बीच अचानक घर के अंदर से आग की लपटें निकलता देख महिला ने शोर मचाया। इसके बाद साथ लगते घरों के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
आग को भड़कता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने भारी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया था। इस घटना से अमर सिंह, धनिया राम, पिंकू राम सभी पुत्र मस्त राम के तीन परिवारों का यह संयुक्त मकान जल गया है। यह तीनों भाई अब अपने अपने परिवार के साथ बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर प्रशासन की ओर से गोहर पुलिस, पटवारी व खारसी पंचायत प्रधान द्रोमति मौके पर मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। परिजनों के अनुसार घटना में करीब 10 लाख रुपये नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें