फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मनाली स्वीट्स कारखाने में लगी आग, कच्चे माल को नुकसान

विज्ञापन
सुंदरनगर के मनाली स्वीट्स के ऊपरी कारखाने में लगी आग के बाद बिखरा सामान । स्त्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में मनाली स्वीट्स कारखाने में बुधवार दोपहर पौने चार बजे ऊपरी मंजिल के प्रोडक्शन हाउस में आग लग गई। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि उक्त जगह पर आम दिनों की तरह तेल से तलाई का काम चला हुआ था। इस दौरान जोर से हवा का झोंका आने से आग लकड़ी के स्टोर की तरफ भड़क गई। स्टोर में खाली कनस्तर भी रखे हुए थे। बोरियो में रखे नमकीन के कच्चे माल को ही नुकसान पहुंचा है। आग लगते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। बीएसएल कॉलोनी से अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज दी है। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें