फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगल से भटककर बाजार पहुंचा हिरण का शावक, किया रेस्क्यू

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बाजार में एक दुकान में घुसा हिरण का शावक। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर में शुक्रवार शाम जंगल से भटककर आया एक हिरण का शावक बाजार क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भागने के दौरान शावक को एक वाहन से हल्की चोट लग गई, जिसके बाद वह जोगिंद्रनगर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन मंडल अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि शावक की उम्र एक वर्ष से कम है। उसे उपचार के लिए वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि उसे वापस जंगल में छोड़ा जाए या किसी चिड़ियाघर में भेजा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें