फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उपज का लागत के आधार पर मिले मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारतीय किसान संघ जिला मंडी ने जिला स्तर पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली। उसके पश्चात उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ ने पड्डल से रैली शुरू की और पुलिस लाइन मंडी, पुराने सुकेती पुल, स्कूल बाजार से होती हुए गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने मांग की किसानों को उनकी उपज का लागत के आधार पर मूल्य दिया जाए। पीएम से आग्रह किया है कि सकारात्मक कदम उठाए जाएं। यदि दस दिन के भीतर मांगों को लेकर कोई सूचना नहीं मिलती है तो किसान संघ अगले कदम की ओर बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष टेकचंद ठाकुर ने कहा कि किसानों को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। कृषि उत्पादों के मूल्यों को हमेशा नियंत्रित रखा गया है। जिससे स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी है। मूल्य तय होने पर भी मंडियों में किसानों की उपज उससे कम मूल्य में बिकती है। इसलिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, उसकी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा, उपाध्यक्ष रोशन लाल सैनी, कार्यकारिणी सदस्य दीपा देवी, जिला मंत्री नंदलाल शर्मा व सभी खंडों के अध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें