मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
इकाई मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने एसपीयू के तहत आने वाले सभी कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की मांग उठाई है। साथ ही एसपीयू के तहत खेलने वाले खिलाड़ियों किट की गुणवत्ता में सुधार और विवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द पहचान पत्र जारी करने की मांग की। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा की हालत को सुधारने की मांग उठाई है। संवाद