फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दफा 302 नाटक का बेहतरीन मंचन

Sun, 30 Apr 2023 05:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के सतोहल में दफा 302 नाटक के मंचन के दौरान अपनी कला दिखाते कलाकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटली (मंडी)। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नाट्य रंगमंडल सतोहल के प्रेक्षागृह में शनिवार की शाम दफा 302 शीर्षक पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।
अमेरिकी मूल के लेखक रेगीनाल्ड रोज के लिखे नाटक का निर्देशन विपिन कुमार ने किया है। नाटक की कहानी गरीब परिवार के नवयुवक के ईद-गिर्द घूमती है। उस पर अपने पिता की हत्या का आरोप है। इसको सिद्ध करने के लिए कोर्ट की ओर से शहर के बड़े-बड़े रसूखदारों को नियुक्त किया जाता है। आरोपी युवक की जिंदगी और मौत का फैसला तय करने के लिए यह सभी रसूखदार एक टीवी ज्यूरी रूम में तथ्यों पर विचार विमर्श के लिए एकत्र होते हैं। अपने काम पर जाने की जल्दी में वह सब बिना चर्चा किए आनन-फानन में युवक को गुनहगार साबित करने की कोशिश करते हैं। उनमें से एक युवक की बेगुनाही को लेकर पक्ष रखने की शुरुआत करता है और धीरे-धीरे बहुमत युवक की बेगुनाही के साथ खड़ा हो जाता है। इस प्रकार अलग-अलग मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत यह नाटक मानव मूल्यों पर सवाल खड़े करते हुए जैसे ही समाप्ति पर पहुंचता है, हॉल में बैठे दर्शक जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हैं।
नाटक में व्योम शर्मा मुजरिम का किरदार निभाते हैं। इसके अलावा राहुल, फोरमैन तथा विवेक, नीलेश, देवांग, कुणाल, रोशन, नीरज, ओंकार ज्यूरी सदस्य के रोल में नजर आते हैं। दीप कुमार ने लाइट एंड साउंड तथा बलवंत ठाकुर पूजा, टेकचंद व गंगा ने अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नाट्य रंगमंडल सतोहल की संचालिका सीमा शर्मा ने निर्देशक, कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्लस्टर विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह, कवयित्री रुपेश्वरी शर्मा, साहित्यकार राकेश कपूर, रोटरी क्लब मंडी के अध्यक्ष मुनीष सूद, सदस्य धर्मेंद्र राणा तथा रामलीला कमेटी कोटली के अध्यक्ष प्रशांत मोहन मौजूद रहे।

मंडी के सतोहल में दफा 302 नाटक के मंचन के दौरान अपनी कला दिखाते कलाकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें