फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा ने किया सरकाघाट सीएसडी कैंटीन का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा की विशेष टीम ने बुधवार को सरकाघाट सीएसडी कैंटीन का औचक दौरा किया। टीम में संगठन के चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा, कैप्टन अशोक कुमार, सूबेदार मेजर विद्यासागर और सूबेदार रमेश कुमार जम्वाल शामिल रहे। टीम ने कैंटीन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कैंटीन मैनेजर सूबेदार मेजर रविंद्र कुमार चौहान की ओर से किए सुधार कार्यों की सराहना की। चेयरमैन ने बताया कि मैनेजर के कार्यभार संभालने के बाद कैंटीन की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आया है। विशेष रूप से बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए किए गए इंतजाम बेहद सराहनीय हैं। अब तीसरी मंजिल के बजाय नीचे ही सुविधा मिलेगी। कैंटीन के साथ लगती जमीन को अधिग्रहीत करने की योजना है, ताकि भविष्य में पूर्व सैनिकों को तीसरी मंजिल पर चढ़ने की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं नीचे ही मिल सकें। कैंटीन परिसर में शौचालय की कमी को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में उचित कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि इलाके के समस्त पूर्व सैनिक और उनके आश्रित वर्तमान व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि कैंटीन मैनेजर के इन प्रस्तावों और उनके समर्पण की जानकारी पत्र के माध्यम से सीएसडी के उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें