फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली की अनियमितता से मुश्किल, 2 दिन से पेयजल सप्लाई भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता और पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी अभय, अर्जुन, महेश और वेद ने बताया कि हल्की बारिश या हवा में भी बिजली चली जाती है और 10-12 घंटे तक आपूर्ति ठप रहती है। उन्होंने खराब मैनेजमेंट और लाइनों की समय पर मरम्मत न होने को इसका कारण बताया। लोगों का कहना है कि जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता से संपर्क करने पर सही जानकारी नहीं मिलती। 23 जून को सहायक अभियंता ने 27 जून को मरम्मत कार्य के लिए कटौती की सूचना दी थी, लेकिन 28 जून को सप्लाई में उतार-चढ़ाव रहा और 29 जून की रात बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से इलेक्ट्रिक पंप बंद रहे और दो दिन तक पानी की सप्लाई भी बाधित रही। विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता राजन गौड़ ने बताया कि फील्ड से रिपोर्ट मांगी जा रही है। भविष्य में ऐसी स्थिति न आए, इसके प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें