फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए की घोषणा से कर्मचारियों में असमंजस : अनिल

Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल सेन ने मुख्यमंत्री की हालिया घोषणा पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को 15 अप्रैल 2025 को चंबा की पांगी में हिमाचल दिवस पर तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की बात की थी। सेन ने कहा कि कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि महंगाई भत्ते का क्रमानुसार 1 जुलाई 2023 से चार फीसदी डीए दिया जाना चाहिए था, जबकि मुख्यमंत्री ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा की है। अनिल सेन ने सरकार से मांग की कि वह यह स्पष्ट करे कि यह तीन फीसदी महंगाई भत्ता किस तारीख से लागू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें