सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के तृतीय वर्ष के आठ छात्रों ने सफलता हासिल करते हुए देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त की है। छात्रों की इस बेहतरीन उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ. आरआर कौंडल ने बीवॉक विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग के प्राध्यापकों और छात्रों की कड़ी मेहनत के कारण कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। विभाग की नोडल अधिकारी अंजु कुमारी और बीवॉक शिक्षक राकेश कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित विद्यार्थियों को देश की नामी कंपनियों में प्रतिष्ठित पदों पर 15,750 से लेकर 31,250 प्रति माह तक की सैलरी पैकेज मिले हैं। इसमें पर्व शर्मा, अभिषेक गुलेरिया, पुष्पा देवी, अनन्या, अंकिता शर्मा, शिवम भारद्वाज, राहुल गुलेरिया, विजय कुमार का चयन हुआ है। संवाद