फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला में ईद उल फितर की धूम एक दूसरे को गले लगा कर दी ईद की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और लडभड़ोल की मस्चिदों में पढ़ी नवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी/लडभड़ोल(मंडी)। रमजान का महीना पूरा होने पर वीरवार को मंडी जिले में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही मस्जिदों में पहुंचकर रमजान की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। जबकि छोटे बच्चों ने नए कपड़े पहन बड़े चाव से घरों में तैयार पकवानों का सेवन कर आस पड़ोस में भी वितरित किए। मंडी जिला के सुंदरनगर, बल्ह, द्रंग, जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल, सरकाघाट, करसोग सहित अन्य स्थानों पर मुस्लिम समुदायों के लोगों ने अपने रोजे खत्म होने पर मस्जिदों में नवाम अदा की और बड़े चाव से सभी को बधाई दी। छोटी काशी मंडी के रामनगर स्थित मोती मस्जिद और जेल रोड स्थित जामा मस्जिद, लडभड़ोल के बीरू और समोड़ मस्जिदों सहित अन्य स्थानों पर ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। मोती मस्जिद मंडी के मौलवी अहमद हुसेन ने बताया कि एक माह तक रोजा रखने के बाद बुधवार सायं लोगों ने शव्वाल का चांद देखकर रोजा पूरा किया। इसके बाद ही ईद का त्योहार मनाया। लडभड़ोल क्षेत्र के बीरू और समोड जामा मस्जिदों में भी नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों ने आसपड़ोस में सेवैयां बांटकर खुशियां मनाई। जामा मस्जिद बीरू के मौलवी मोहम्मद जमील ने बताया कि 30 दिन रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें