फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड महाशीर प्रजाति मछलियों को बचाने का प्रयास जारी : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने रविवार को महाशीर फॉर्म जोगिंद्रनगर का दौरा कर विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने विलुप्त हो रही गोल्ड महाशीर प्रजाति की मछलियों को बचाने के प्रयास के बारे कहा कि विभाग के प्रयासों से गत 2 वर्षों में इस महाशीर फॉर्म के फिंगर लिंग (गोल्डन महावीर के बच्चों) को नदी मत्स्य पालन कार्यक्रम के तहत छोड़ने में विभाग को कामयाबी हासिल हुई है। इसी कामयाबी के तहत देश की प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड संस्था दिल्ली ने विभाग को स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि 2024-25 में विभाग ने यहां एक लाख से अधिक अंडों का प्रजन्नन कर 34 हजार 500 फिंगर लिंग में से 20 हजार फिंगर लिंग पोंग डैम तथा 14500 गोविंद सागर में डाले गए। वहीं गत वर्ष 2025-26 में 30 हजार फिंगर लिंग को गोविंद सागर, ब्यास नदी तथा पार्वती रिवर में डाला गया। विभाग का प्रयास है कि इस विलुप्त होती जा रही महाशीर गोल्डन प्रजाति मछली का प्रजन्नन और बढ़ाया जाए जिसके लिए विभाग को उचित दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विश्वास जताया की भविष्य में इसके और भी सार्थक परिणाम सामने आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें