एमए, बीएड स्नातक की डिग्री वाले प्रत्याशियों का मतदाताओं ने किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की कुठेहड़ा, भडयाड़ा, निचला गरोडू पंचायत में एमए बीएड स्नातक की डिग्री वाले प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। इस तरह मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की सरकार में भी साफ सुथरी छवि के अलावा शिक्षित उम्मीदवार ही विकास की गंगा बहाएंगे। प्रथम चरण में विकास खंड चौंतड़ा की कुठेहड़ा पंचायत से दूसरी बार प्रधान चुनीं अंजू रानी एमए, बीएड है। भडयाड़ा पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार अभिनय स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ युवाओं को शारीरिक तौर से स्वस्थ रखने के लिए खेलों का प्रशिक्षण भी बीते नौ साल से दे रहे हैं। निचला गरोडू पंचायत में उपप्रधान बने राकेश भी स्नातक है। जिमजिमा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान इंद्र सिंह पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद युवाओं को नशे की बुरी आदतों से छुड़ाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।