फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नवरात्रों पर शिव मंदिर सरकाघाट में होगा दुर्गा अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। प्राचीन शिव मंदिर सरकाघाट में नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अमृता सेवा समिति सक्रिय सहयोग निभाएगी। इस संबंध में मंगलवार को मंदिर परिसर में महंत लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष सोमा राणा, ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में हिंदी नववर्ष (विक्रम संवत) के शुभारंभ और नवरात्रों के धार्मिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महंत लक्ष्मी नारायण गिरि ने बताया कि यह दुर्गा अनुष्ठान 23 मार्च से 27 मार्च तक मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें