मंडी। हिमालयी जंगली खाद्य पौधों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय (वीजीसी) मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तारा देवी सेन को संत ईश्वर सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महिला एवं बाल कल्याण श्रेणी में प्रदान किया गया। नई दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। डॉ. सेन लंबे समय से हिमालयी जंगली खाद्य पौधों के पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण और उनके पोषण, स्वास्थ्य तथा स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं पर कार्य कर रही हैं। समारोह में उन्होंने जंगली खाद्य पौधों पर आधारित पुस्तकों, फोटोग्राफ और प्रकृति आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। संवाद