फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डॉ. जगदीश कुमार बने अध्यक्ष, 16 अगस्त को होगी अगली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक कल्याण संघ मंडी की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कृषि वैज्ञानिक कल्याण संघ मंडी की बैठक अध्यक्ष डॉ. बीएस देओड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. जगदीश कुमार को अध्यक्ष, डॉ. प्रकाश चंद सैनी को उपाध्यक्ष, डॉ. सतीश गुलेरिया को महासचिव, डॉ. दलीप सिंह पंत को वित्त सचिव, डॉ. किशोर खोसला को संयुक्त सचिव, डॉ. अच्छर राम शर्मा को प्रेस सचिव तथा डॉ. रमेश चंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार चुना गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की बैठक प्रत्येक दो माह बाद आयोजित की जाएगी। नए सदस्यों से सदस्यता शुल्क तथा सभी सदस्यों से वार्षिक शुल्क जमा कराने का आग्रह किया गया। लंबे समय से बैठक में शामिल नहीं हो रहे सदस्यों को सर्वसम्मति से संघ छोड़ने की अनुमति दी गई। अगली बैठक 16 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें