फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दंपती चिकित्सक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लांगणा पंचायत से संबंध रखने वाले दंपती चिकित्सक डॉ. लोकेश एवं डॉ. पूजा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। दोनों चिकित्सक वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स बिलासपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एम्स के कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दिलजीत सिंह ने उन्हें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने, निरंतर लगन से सेवा देने, उत्कृष्ट शिक्षण, शोध एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेघना ठाकुर, रोटेरियन अजय ठाकुर सहित अन्य लोगों ने दोनों चिकित्सकों को स्वतंत्रता दिवस पर मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें