मंडी। लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा 30 जून सुबह 6 बजे से एक जुलाई सुबह 6 बजे तक डैम में जमा सिल्ट की निकासी करने के लिए डैम के सभी गेट खोले जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने देते हुए लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान लारजी बांध से लेकर पंडोह बांध तक ब्यास नदी के किनारे कोई भी व्यक्ति न जाए, ताकि किसी तरह का जान व माल का नुकसान न हो सके। संवाद