थुनाग (मंडी)। सराज कॉलेज लंबाथाच में शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने भागीदारी की और सड़क हादसों को रोकने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य जया ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर अनुशासन और सावधानी ही दुर्घटनाओं को कम कर सकती है। उन्होंने युवाओं से सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने की अपील की और जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर कुशाल सिंह ने बताया कि नारा लेखन में दीया प्रथम, रितिका द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में दीया पहले, डिंपल दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज में भारती, अनीता, करीना की टीम और नरेंद्र, दीवाशु, भूपेंद्र पॉल की टीम ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पूनम, सीमा, हिमानी दूसरी जबकि अविनाश, धर्मद्रा कुमारी, ममता की टीम तीसरे स्थान पर रही। संवाद