हमीरपुर। सदर थाना के तहत लंबेहड़ा गांव में भैंस के सौदे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आसिफ निवासी गांव सिरसला, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दी है। उसने बताया कि वर्तमान में वह लंबेहड़ा में रहता है और भैंसों का व्यापार करता है। दोपहर करीब तीन बजे वह भैंस का सौदा करने के लिए अपने पड़ोसी के पास गया था। भैंस का सौदा तय नहीं होने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पड़ोसी ने डंडे से वार किया, जिससे बाजू पर चोट लगी। वहीं आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।