फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बच्चों की पढ़ने और गणितीय दक्षता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने नवाचार आधारित शिक्षण अनुभव साझा किए
विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में हुई निपुण भारत बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संकुल स्तरीय ‘निपुण भारत’ बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या धीरज कौशल ने की। इसमें संकुल के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और प्रभारियों ने भाग लेकर वर्ष 2026-27 के एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार की। बैठक में बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणितीय दक्षता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने नवाचार आधारित शिक्षण अनुभव साझा किए और आधुनिक शिक्षण सामग्री व डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और मूल्यांकन की समीक्षा भी की गई। प्राचार्य धीरज कौशल ने कहा कि बुनियादी साक्षरता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव है। उन्होंने सभी विद्यालयों के सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने मासिक कार्ययोजना तैयार कर बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें