एसडीएम को ज्ञापन सौंपते दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारी। -स्रोत : संगठन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति की बैठक सरकाघाट में प्रदेशाध्यक्ष प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार से दिव्यांगजनों के लिए न्यूनतम 5000 रुपये मासिक पेंशन की मांग उठाई गई। समिति ने सरकाघाट बस अड्डे के पास परिवहन निगम के अधिकार क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए शौचालय निर्माण की भी मांग की। प्रदेश महासचिव रमेश भारद्वाज ने दिव्यांगों के लिए ‘विकलांग’ और ‘पैरालाइज’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई और इन्हें बंद करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भूतपूर्व सैनिक के दिव्यांग होने पर उसे अन्य दिव्यांग पेंशन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। समिति ने एसडीएम स्वाति डोगरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद