फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिव्यांग संस्था को स्कूल भवन न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन : हेमलता
विज्ञापन

प्रशासन और जिला कल्याण विभाग पर अनदेखी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की मासिक बैठक शनिवार को बाबा भूतनाथ परिसर में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता पठानिया ने की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और जिला कल्याण विभाग ने उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं कीं तो संस्था कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था ने सन्याड़ी के पास स्थित बंद पड़े स्कूल भवन को आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे प्रशासन ने पहले दिखाकर जल्द सौंपने का आश्वासन दिया था। 27 मार्च की जिला कल्याण समिति बैठक में अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी होने की बात कही थी, लेकिन 4 मई को बताया गया कि यह भवन किसी संस्था या एनजीओ को नहीं दिया जा सकता। हेमलता पठानिया ने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बावजूद भवन नहीं दिया जा रहा है और दिव्यांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें