फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिनेश बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी चुनाव परिणाम के बाद
विज्ञापन
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव न्यायालय परिसर में हुए। इसमें 25 मतों से अध्यक्ष पद पद दिनेश सकलानी विजयी रहे जबकि उपाध्यक्ष देशमित्र ठाकुर, महासचिव अंकुर दीप, उप सचिव गौरव राणा को चुना गया। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए मतदान सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ। मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर चुनाव समिति ने मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। चुनाव संयोजक हेमंत कपूर, खूब राम शर्मा और लोकेश कपूर ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि मतदान में 364 वोट डाले गए जबकि बीते शुक्रवार शाम तक 44 वोट पोस्ट बैलेट के रूप में डाले गए थे। इस तरह कुल 408 अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले। बताया कि इस चुनाव में दिनेश सकलानी को 152 वोट पड़े और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भंवर भारद्वाज को 127 और दिनेश शर्मा को 120 मत पड़े। इसमें दिनेश सकलानी 25 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए देशमित्र ठाकुर को 282 मत मिले जबकि उनकी एकमात्र प्रतिद्वंदी योगिता चौहान को 117 वोट मिले। देशमित्र ठाकुर 165 मतों से विजयी रहे। महासचिव अंकुर दीप को 172 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनवीर सिंह पठानिया को 164 और मुकुल शर्मा को 63 मत मिले। कड़ी टक्कर में अंकुर दीप आठ मतों से विजेता बने। वहीं, सह सचिव पद पर गौरव राणा को 229 मत मिले, जबकि योगराज को 171 मत मिले हैं। गौरव राणा 58 मतों से विजयी हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष अजय शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए चंद्ररेखा को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। चुनाव संयोजकों ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक करवाने के लिए चुनाव समिति के सभी सदस्यों तथा बार एसोसिएशन के सदस्य मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें