फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... पर मचाया धमाल

Thu, 19 Sep 2024 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
ख्योड़ मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते सारेगामा फेम सुनील कुमार। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सारेगामा फेम सुनील कुमार के नाम रही। उन्होंने पंजाबी, बॉलीवुड और पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, स्थानीय लोक कलाकारों ने भी सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग जमाया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बासा पंचायत के उप प्रधान तरुण कुमार ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सूरमणि की शहनाई की मंगल ध्वनि से सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ। सुनील के मंच पर आते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों और सीटियों से उनका जोरदार स्वागत किया। सुनील कार्यक्रम का आगाज करते हुए तेरी दीवानी मैं तेरी दीवानी, ओ माही ओ माही, तेरा यार बोल्दा, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, पहाड़ी गीत ओ रीनू ओ रीनू तेरी चिट्ठी पत्री आई ना, कजरा मोहब्बत वाला गाकर खूब समा बांधा। वहीं, गोविंद भारद्वाज ने एक हसीना थी एक दीवाना था, हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम सहित नॉन स्टाफ पहाड़ी गीतों से खूब रंग जमाया।
सांस्कृतिक संध्या में गोहर के साहिल ने अपने पहाड़ी और हिंदी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सुंदरनगर के संजय कौंडल, कंसा की लता, थुनाग के नेत्र सिंह, गणई की गरिमा, चैलचौक के राजेंद्र कौंडल, सेमी स्टार में सीएम बदारा, करसोग की लता ठाकुर ने अपनी हिंदी पहाड़ी गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जबकि अराध्य डांस ग्रुप सुंदरनगर के कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दूसरी संध्या में चांद चांद लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें