फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में चमके धर्मपुर के दिव्यांश गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। जिला हमीरपुर के अल्माईटी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में धर्मपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले 11 वर्षीय दिव्यांश गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। दिव्यांश की इस उपलब्धि से धर्मपुर में खुशी की लहर है। उन्होंने 100 मीटर व 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्विमिंग में भी कांस्य पदक प्राप्त किया। मात्र 11 वर्ष के दिव्यांश गर्ग बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इस सफलता पर उनके पिता डॉ. अभिषेक शर्मा, माता सलोचना देवी, दादा जगदीश शर्मा व दादी सत्या देवी ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें