फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता में धनेटा स्कूल द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एयरटेल-भारती फाउंडेशन के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दंगड़ी में शुक्रवार को आयोजित स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में द्वितीय स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। प्रतियोगिता में नादौन और गलोड़ ब्लॉक के छह-छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और गणित विषयों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण ने प्रथम, धनेटा ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में शिक्षा गुणवत्ता उपनिदेशक नवीन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एयरटेल-भारती फाउंडेशन की ओर से तन्मय श्रीनेत्र भी उपस्थित रहे। धनेटा स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रतन चंद जरयाल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें